डंडा धारी रे
डंडा धारी रे जीने का सहारा आपका नाम रे
मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे जय हो
झूटी दुनिया झूठे बंधन झूटी है ये माया
झूठा सांस का आना जाना झूटी है ये काया
हो अब सांचूं तेरो नाम रे
डंडा धारी रे...
रंग में आपके रंग गयी सतगुरु छोड़ दिया जग सारा
बन गयी आपके प्रेम की जोगन ले के आपका सहारा
हो अब प्यारो तेरो नाम रे
डंडा धारी रे...
दर्शन आपके जिस दिन पाऊं हर चिंता मिट जाए
जीवन मेरा गुरु चरणों में प्रेम की ज्योत जलाए
हो अब पकड़ो मेरो हाथ रे
डंडा धारी रे...