दादाजी तेरे भरोसे
दादाजी तेरे भरोसे मेरी हर सांस है
गुरूजी तेरे भरोसे मेरी हर सांस है
तू ही मेरी नाव का माझी तू ही पतवार है
है येहि सच्चा माझी नाव मेरी पार होगी
किसी की बीच भवर मे नहीं दरक़ार होगी
अब तो तेरे भरोसे मेरी पतवार है
दादाजी तेरे भरोसे...
तूने अपनों से बढ़ कर सहारा मुझको दिया है
ज़िन्दगी भर जीने का इशारा मुझको दिया है
क्या कहै प्रेमी तेरा बड़ा उपकार है
दादाजी तेरे भरोसे...
मैने अब छोड़ी चिंता तेरा जो साथ पाया
जब भी तुमको पुकारा अपने ही पास पाया
मुझसे यह प्रेम तेरा बड़ा बेशुमार है
दादाजी तेरे भरोसे...
मेरी बस एक तमन्ना न तुम से दूर जाऊँ
तुम ही प्रीतम हो मेरे दादाजी की महिमा मै गाऊं
अब न भूलेंगे तुमको तुम ही से तो प्यार है
दादाजी तेरे भरोसे...