दादजी दीन दयाल
दादाजी दीन दयाल, हमारे हरिहरजी दीन दयाल
ब्रम्ह स्वरूपी दादा आनंद मूर्ति, हाँ आनंद मूर्ति
चले वेद की चाल हमारे, दादाजी दीन दयाल
दादाजी दीन...
रिद्धि भी देते दादा सिद्धि भी देते, हाँ सिद्धि भी देते
करते हैं मन को निहाल हमारे, दादाजी दीन दयाल
दादाजी दीन...
शरणागत को पार उतारें, हाँ पार उतारें
ऐसे हैं भक्त कृपाल हमारे, दादाजी दीन दयाल
दादाजी दीन...
बाई किशोरी ने अपना जीवन, हाँ अपना जीवन
दिया चरणों में डाल हमारे, दादाजी दीन दयाल
दादाजी दीन...