दादाजी आप दया करो
दादाजी आप दया करो, तुम बिन हमारा कौन है
हरिहरजी आप दया करो, तुम बिन हमारा कौन है
माता तुम्ही पिता तुम्ही, बंधू तुम्ही सखा तुम्ही
तुम ही हो मेरा आसरा, तुम बिन हमारा कौन है
दादाजी आप दया करो...
जग को रचाने वाले तुम, दुखड़े मिटाने वाले तुम
बिगड़ी बनाने वाले तुम, तुम बिन हमारा कौन है
दादाजी आप दया करो...
तेरी दया को छोड़ कर, कुछ भी नहीं हमें खबर
जाएं तो जाएं हम किधर, तुम बिन हमारा कौन है
दादाजी आप दया करो...
तेरी लगन तेरा मनन, भक्ति तेरी तेरा भजन
तेरी ही आते हम शरण, तुम बिन हमारा कौन है
दादाजी आप दया करो...